Hot Posts

6/recent/ticker-posts

देश राज्यों से बड़ी से बिग ब्रेकिंग खबरें (समाचार), नई दिल्ली: 1 जनवरी 2026 से बदल जाएंगे ये नियम: आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानें डिटेल

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी "मन की बात" रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों से संवाद किया

www.jhalko.online

आज (28 दिसंबर 2025) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने '
मन की बात
'
 के 129वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। यह साल 2025 का अंतिम एपिसोड था, जिसमें उन्होंने बीते वर्ष की उपलब्धियों और आने वाले साल 2026 के संकल्पों पर चर्चा की।
 

प्रधानमंत्री के संबोधन की प्रमुख बातें विस्तार से नीचे दी गई हैं:
  • 2025 की उपलब्धियां और 'ऑपरेशन सिंदूर': मोदी जी ने 2025 को भारत के लिए उपलब्धियों का वर्ष बताया। उन्होंने विशेष रूप से 'ऑपरेशन सिंदूर' का उल्लेख किया, जिसे उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण कहा。
  • नारी शक्ति और खेल: पीएम ने महिला क्रिकेट टीम की पहली विश्व कप जीत की सराहना की और इसे देश की 'नारी शक्ति' के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया。
  • युवा शक्ति और नवाचार: उन्होंने भारत की बढ़ती युवा शक्ति को देश के गौरव का मुख्य कारण बताया। पीएम ने 'स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन' के बारे में बात की, जिसमें पिछले कुछ वर्षों में 13 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं。 उन्होंने युवाओं को विकसित भारत के संकल्प में योगदान देने के लिए प्रेरित किया。
  • तकनीक और संस्कृति का संतुलन: प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का जीवन तकनीक-संचालित हो रहा है, लेकिन रोबोटिक्स के बढ़ते दौर में भी हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहना चाहिए。
  • स्थानीय कला और स्वरोजगार: उन्होंने आंध्र प्रदेश के नारसापुरम लेस (Narsapur Lace) का उदाहरण दिया, जिसे जीआई टैग मिला है। इस कला के माध्यम से लगभग 1 लाख महिलाओं को काम मिल रहा है。
  • वन्यजीव संरक्षण: देश में चीतों की संख्या 30 से अधिक होने पर खुशी जताई。
  • रण उत्सव का जिक्र: उन्होंने गुजरात के रण उत्सव की लोकप्रियता के बारे में बताया, जिसमें पिछले एक महीने में 2 लाख से अधिक लोग शामिल हुए हैं。
  • 2026 के लिए शुभकामनाएँ: मोदी जी ने देशवासियों को नए साल 2026 की शुभकामनाएँ दीं और इसे 'विकसित भारत' के संकल्प की दिशा में एक अहम पड़ाव बताया। उन्होंने ठंड के मौसम में 'फिट इंडिया' अभियान से जुड़ने और नियमित व्यायाम करने का आग्रह भी किया。 
प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया कि दुनिया अब भारत को केवल एक उभरते देश के रूप में नहीं, बल्कि एक 'स्थिर शक्ति' के रूप में देख रही है। 


देश राज्यों से बड़ी से बिग ब्रेकिंग खबरें (समाचार) 

1. मन की बात में PM ने 2025 की उपलब्धियां गिनाईं, कहा- ऑपरेशन सिंदूर देश का गर्व बना, अब हम नई उम्मीदों के साथ आगे बढ़ने तैयार

2. पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 129वें एपिसोड में देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी पार्वती गिरी, ऑपरेशन सिंदूर, एंटीबायोटिक दवाओं के सेवन के साथ-साथ बौद्ध स्तूपों की खोज तक कई अहम मुद्दों पर बातचीत की

3. पीएम मोदी ने कहा कि कुछ ही दिनों में साल 2026 दस्तक देने वाला है और इस दौरान पूरे एक साल की यादें मन में घूम रही हैं। 2025 ने ऐसे कई पल दिए, जिस पर हर भारतीय को गर्व हुआ। भारत ने हर जगह अपनी मजबूत छाप छोड़ी

4. पीएम मोदी ने एंटीबायोटिक दवाओं के सेवन को लेकर अहम बातें की। उन्होंने कहा कि आईसीएमआर (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) ने हाल ही में एक  जारी रिपोर्ट जारी की है | इसमें बताया गया है कि निमोनिया और यूटीआई जैसी कई बीमारियों के खिलाफ एंटीबायोटिक दवाएं कमजोर साबित हो रही हैं। हम सभी के लिए यह बहुत ही चिंताजनक है

5. अमित शाह रविवार को दो दिवसीय असम के दौरे पर जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान शाह कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री रविवार की रात कोइनाधारा स्थित अतिथि गृह में ठहरेंगे। गृह मंत्री सोमवार को घुसपैठियों के खिलाफ असम आंदोलन के प्रतीक नवनिर्मित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

6. राष्ट्रपति मुर्मू ने पनडुब्बी INS वाघषीर में यात्रा की, ऐसा करने वाली दूसरी प्रेसिडेंट; इससे पहले डॉ. कलाम सबमरीन में बैठे थे

7. कांग्रेस ने अपना 140वां स्थापना दिवस मनाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंदिरा भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पार्टी के योगदान और आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम में सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस दौरान खरगे ने कहा कि कांग्रेस हमेशा भारतवासियों के कल्याण, सशक्तिकरण और लोकतंत्र की रक्षा के लिए काम करती रही है।

8. खरगे ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने कांग्रेस द्वारा बनाए गए संस्थानों को कमजोर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस-भाजपा नेता राष्ट्रीय ध्वज, संविधान, अशोक चक्र और वंदे मातरम का अनादर कर रहे हैं। इसके साथ ही खरगे ने कहा कि वर्तमान सरकार लोगों के अधिकारों को दबा रही है, स्वतंत्रता संग्राम से कोई संबंध नहीं रखती, और आज जनता के अधिकार छीन रही है।

9. अरावली विवाद; सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया, कल सुनवाई, 100 मीटर से ऊंची पहाड़ियों को अरावली माना जाए, इसी फैसले का विरोध हो रहा

10. अरावली पहाड़ियों की नई परिभाषा को लेकर विवाद तेज है। सुप्रीम कोर्ट ने सुओ मोटो संज्ञान लेते हुए सोमवार को सुनवाई तय की है। दूसरी ओर इसी मामले में गंभीर आरोप कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर तीखे सवाल भी पूछे हैं।

11. बीएमसी चुनाव के लिए भाजपा और शिवसेना के बीच 227 में से 207 सीटों पर सहमति बन गई है। बाकी बची 20 सीटों पर भी जल्द सहमति बन जाएगी। मुंबई भाजपा के प्रमुख अमित साटम ने कहा है कि बाकी सीटों पर उम्मीदवार देखकर फैसला लिया जाएगा।

12. जमुई में सीमेंट लदी मालगाड़ी नदी में गिरी, 30 मिनट पहले गुजरी थी पूर्वांचल एक्सप्रेस; पटना-हावड़ा रूट 10 घंटे से प्रभावित, 9 ट्रेन डायवर्ट, 1 कैंसिल

13. 'बंकर में छिपने की नौबत आ गई थी...', ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति जरदारी का बड़ा कुबूलनामा

14. कश्मीर में पारा 0°, राजस्थान के सीकर में 2.1°: अमृतसर-जालंधर में विजिबिलिटी जीरो; जेट स्ट्रीम की रफ्तार 262kmph, इससे ठिठुरन बढ़ी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात पर आकाशवाणी रेडियों से विकास पर बात की

नई दिल्ली: 1 जनवरी 2026 से बदल जाएंगे ये नियम: आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानें डिटेल

नई दिल्ली: साल 2025 को खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं. अगले सप्ताह से नए साल की शुरुआत हो रही है. वर्ष 2026 में कई महत्वपूर्ण बदलाव होने वाले हैं, जिनका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ने वाला हैं. इन बदलावों में पैन आधार लिंक, एलपीजी गैस सिलेंडर, 8वां वेतन आयोग, ब्याज दरों में बदलाव और क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव इत्यादि मुख्य होने वाले हैं. आइए जानते हैं, इनके बारे में...

1. पैन-आधार लिंक:

सरकार के द्वारा पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए 31 दिसंबर 2025 की आखिरी तारीख तय की गई है. अगर किसी कारणवश किसी ने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया तो, 1 जनवरी 2026 से उनका पैन कार्ड बंद हो जाएगा. जिससे पैन कार्ड संबंधी काम करने में परेशानी का सामना करना होगा. अगर आपने अभी तक पैन को आधार से लिंक नहीं किया है तो, आपको यह काम जल्दी निपटा लेना चाहिए. 

2. 8वां वेतन आयोग:

केंद्र सरकार की ओर से 1 जनवरी, 2026 से 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने की उम्मीद की जा रही हैं. बीते कुछ दिनों से 8वें वेतन आयोग को लेकर चर्चाएं जोर-शोर से हो रही है. नए साल की शुरुआत में सरकार अपने केंद्रीय कर्मचारियों को नए साल का तोहफा दे सकती है. हालांकि, अगर इसमें कुछ देरी भी होती है तो कर्मचारियों को एरियर के रूप में मुनाफा दिया जाएगा. 

3. राशन कार्ड के नियम बदलेंगे:

नए साल में सरकार के द्वारा राशन कार्ड से जुड़े नियमों को और आसान बनाने की कोशिश की जाएगी. अब राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑफिस के चक्कर नहीं काटने होंगे. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. जिससे उम्मीद की जा रही है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा.  

4. एलपीजी गैस की कीमतों में हो सकता है बदलाव:

हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा की जाती है. दिसंबर में कमर्शियल गैस के दाम करीब 10 रुपये घटाए गए थे. अब नए साल की शुरुआत के साथ उम्मीद जताई जा रही है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी राहत मिल सकती है. जिससे आम लोगों को सीधा फायदा होगा.

5. क्रेडिट कार्ड नियमों में बड़ा बदलाव:

नए साल में क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव होने वाला है. अभी तक क्रेडिट ब्यूरो हर 15 दिन में क्रेडिट स्कोर अपडेट करते थे, लेकिन 1 जनवरी 2026 से यह प्रक्रिया साप्ताहिक यानी हर 7 दिन में होगी. इससे लोन की पात्रता और क्रेडिट हिस्ट्री की जानकारी ज्यादा जल्दी और लगभग रियल-टाइम में मिल सकेगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ