कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने मोदीजी व RSS संघ की तारीफ की
क्या नरेंद्र मोदी की तरह सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कभी जमीन पर बैठे? कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह का सवाल।
दिग्विजय सिंह राज्यसभा में तीसरी बार जाने के लिए ऐसे सवाल कर रहे हैं?
27 दिसंबर को जब दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय कार्य समिति की बैठक हो रही थी, तब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भाजपा संगठन की एक बैठक का फोटो पोस्ट किया। इस फोटो में लालकृष्ण आडवाणी कुर्सी पर और नरेंद्र मोदी जमीन पर बैठे नजर आ रहे है। दिग्विजय सिंह ने इस फोटो के नीचे लिखा कि कैसे एक जमीनी स्वयंसेवक सीएम व पीएम बना, यह संगठन की ताकत दर्शाता है। दिग्विजय सिंह की इस पोस्ट के संदर्भ में अब कहा जा रहा है कि दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस संगठन से पूछा है कि क्या कभी सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी संगठन की किसी बैठक में जमीन पर बैठे? वैसे तो दिग्विजय सिंह को भाजपा और संघ का विरोधी माना जाता है। लेकिन दिग्विजय सिंह ने 27 दिसंबर को भाजपा संगठन की बैठक का फोटो पोस्ट कर अपने कांग्रेस संगठन पर सवाल खड़े किए हैं। दिग्विजय सिंह का मानना है कि कांग्रेस में जमीनी कार्यकर्ता को सीएम और पीएम बनने का अवसर नहीं मिलता। सोनिया गांधी से लेकर प्रियंका गांधी तक इसलिए नेता है कि उनके परिवार की पृष्ठभूमि सत्ता की रही है। जबकि भाजपा में जमीन पर बैठने वाले कार्यकर्ता को भी प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिल जाता है। दिग्विजय सिंह की यह पोस्ट मौजूदा माहौल में इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि राहुल गांधी भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं। वहीं कांग्रेस के कुछ लोगों का कहना है कि दिग्विजय सिंह का राज्यसभा का कार्यकाल अगले वर्ष समाप्त हो रहा है। चूंकि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने मध्यप्रदेश से तीसरी दिग्विजय सिंह को राज्यसभा में भेजने से इंकार कर दिया है, इसलिए दिग्विजय सिंह कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साध रहे हैं। मालूम हो कि दिग्विजय सिंह दो बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। दिग्विजय सिंह के कारण ही ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस छोड़नी पड़ी थी।
अरावली पर बढ़ते विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सोमवार को होगी मामले की सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने अरावली पहाड़ियों की परिभाषा में हालिया बदलाव से उत्पन्न चिंताओं पर स्वतः संज्ञान लिया है। आशंका है कि इससे अनियंत्रित खनन और गंभीर पर्यावरणीय क्षति हो सकती है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जे के महेश्वरी और जस्टिस ए जी मसीह की वेकेशन बेंच 29 दिसंबर को इस महत्वपूर्ण मामले की सुनवाई करेगी।
क्या नए साल से पहले खत्म हो जाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध? ट्रंप और जेलेंस्की के बीच आज बनेगी स्ट्रैटेजी, किन मुद्दों पर होगी बात?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज फ्लोरिडा में यूक्रेनी समकक्ष वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करना है, जिसके लिए 20 सूत्रीय शांति योजना पर चर्चा होगी।_
जमुई में खौफनाक ट्रेन हादसा,मालगाड़ी के 10 डिब्बे पुल से नीचे गिरे, रूट पूरी तरह ठप
भीषण मंजर: सीमेंट से लदी मालगाड़ी के 19 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिनमें से 10 डिब्बे सीधे पुल से नीचे जा गिरे.
यातायात ठप: अप और डाउन दोनों लाइनें बंद हैं. इस वजह से कई यात्री ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया है.
जगह: यह हादसा झाझा-जसीडीह रूट पर टेलवा हॉल्ट के पास बरुआ नदी पुल पर हुआ. पटरियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं.
बीजापुर में आत्मसमर्पण कर चुके माओवादी युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, गांव में फैली दहशत
बीजापुर के पामेड़ थाना क्षेत्र में आत्मसमर्पण कर चुके माओवादी युवक की दो अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। अज्ञात आरोपियों ने घर में घुसकर युवक को कुल्हाड़ी से मार डाला।_
दुःखद खबर फलोदी से
फलोदी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पार्षद पनालाल जी व्यास (लधु भा) का हुआ निधन
पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे व्यास
मार्केटिंग सोसायटी फलोदी के वरिष्ठ अधिकारी मुरली व्यास के पिता है व्यास
दिल्ली-NCR में ठंड, कोहरे और प्रदूषण का ट्रिपल अटैक; कई इलाकों AQI 'गंभीर', IMD ने जारी किया येलो अलर्ट!
राजधानी दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण, ठंड और कोहरे का तिहरा हमला जारी है। रविवार को दिल्ली स्मॉग की मोटी चादर से ढकी रही, और सुबह हल्का कोहरा भी देखा गया। हवा रुकने से Delhi AQI 'गंभीर' स्थिति में बना हुआ है। लोगों को कड़ाके की ठंड का भी सामना करना पड़ रहा है।_


0 टिप्पणियाँ